सरकार में मजबूत बनकर उभरे सुक्खू

हिमाचल/विवेकानंद वशिष्ठ :-   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसे नेता बनकर उभरे हैं, जिनकी पैठ ऊपरी हिमाचल से लेकर निचले हिमाचल तक मजबूत है। तीन विधान सभा क्षेत्रों मेंहुए उप-चुनाव के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है क्योंकि कांग्रेस के विधायकों की संख्या एक बार फिर 40 पहुंच गई है।

शिमला नगर निगम में सुक्खू पार्षद रहे और यहां पर उनका अच्छा खासा जनाधार माना जाता है। हमीरपुर जिला के नादौन से विधायक ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने और अब कांगड़ा जिला में अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर को जिता कर उन्होंने कांगड़ा में कांग्रेस का क़िला मजबूत किया है। इसका असर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव पर कितना पड़ेगा यह देखना दिलचस्प होगा।