

बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कहा है कि तीन उप चुनावों में कांग्रेस की दो विधानसभा क्षेत्रों में जीत और एक विधानसभा क्षेत्र में मात्र आंशिक हार से साफ होता है कि हिमाचल प्रदेश की जनता खरीद-फरोख्त और उठापटक की राजनीति में बिल्कुल भी विश्वास नहीं रखती है और न ही


इस प्रकार का छल कपट पसंद करती है। उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनावों के बाद हिमाचल प्रदेश में जो राजनैतिक अस्थिरता भाजपा ने फैलाई थी उसका मुंहतोड़ जबाब भाजपा को प्रदेश की जनता ने दिया है। उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनावों के बाद 9 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव हुए और जिसमे से 6 विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है और वर्तमान हिमाचल प्रदेश की सरकार फिर से अपनी 40 विधायकों से साथ जनसेवा में समर्पित होगी लेकिन भाजपा ने इस शांत देवभूमि जो राजनीतिक अस्थिरता फैलाई थी उसका फल आज प्रदेश की भाजपा को मिल चुका है।


उन्होंने कहा फरवरी माह से भाजपा और विपक्ष ने मिल कर जो राजनैतिक वातावरण हिमाचल प्रदेश में तैयार किया था उससे प्रदेश में चलने वाली विकासात्मक योजनाओं को भी प्रभावित किया है। संदीप सांख्यान ने विपक्ष और भाजपा के नेताओ को नसीहत देते हुए कहा है कि प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने का आपको कोई हक नहीं था।



भाजपा को विपक्ष में रह कर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए थी लेकिन ऐसा न करके भाजपा ने प्रदेश में एक दूषित राजनीति को जन्म दिया है और उसका परिणाम आज सबके सामने है।
संदीप सांख्यान ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक स्थिर सरकार थी है और आगे भी रहेगी भाजपा ने जो राजनैतिक उदण्डता दिखाई है उसका जबाव आज सबके सामने है। उन्होंने कहा प्रदेश में नैतिकता की बात करने वाली भाजपा ने प्रदेश में सबसे बड़ी अनैतिकता की राजनीति की थी जिसका परिणाम आज सबके सामने है।


संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के नेता बार बार यह बयानबाजी करते नजर आ रहे थे कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सुबह गिरेगी, शाम को गिरेगीए इस हफ्ते गिरेगी या अगले हफ्ते गिरेगी लेकिन भाजपा को समझना चाहिए कि सरकार न तो धनबलए छलण्बल से बनती है और न ही धनबलए छलण्बल से गिरती है सरकारे जनमत से बनती है और यदि जनमत मिले तो सरकारे बदलती जरूर हैं राजनीति की यही परिभाषा भाजपा को भविष्य में भी याद रखनी चाहिए।


