वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने सलोह में किया BCG टीकाकरण

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल – सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम (प्रीति,मनीष,निहाल) ने डॉक्टर सुधि कौशल, डॉक्टर प्रदीप के नेतृत्व में गांव और पंचायत सलोह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 70 लोगों की स्वास्थ जांच की गई। 40 लोगों के टेस्ट किए गए। जिसमे उच्च रक्तचाप के 10 शुगर के 7 जोड़ों के दर्द के 20 लोग पाए गए ।

वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने प्राथमिक उपचार केंद्र सलोह में BCG टीकाकरण भी किया ।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान बजुर्गों, महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं रक्तजांच नि:शुल्क की गई ।
मरीजों को उपयुक्त उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया गया । इस मौके पर आशा वर्कर, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और गांववासी मौजूद रहे।