विद्यार्थी परिषद जिला हमीरपुर द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा – अभाविप

 हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला हमीरपुर द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में युवाओं और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बड़ चढ़ कर भाग लिया , जिसमें 200 कार्यकर्ताओं की संख्या ने भाग लिया । तथा इस उपलक्ष्य पर कार्यकताओं द्वारा बाजार में मिठाई भी बांटी की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप के प्रांत सह मंत्री ऋतिक पालसरा जी भी मौजूद रहे।

यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करना और देशभक्ति की भावना को जागृत करना था। यह यात्रा हमीरपुर बासटैंड , हमीरपुर बाजार से होकर गांधी चौक तक निकली गई और पूरे बाजार में देशभक्ति के नारों और गीतों से वातावरण गूंज उठा।

भारत माता के नारों से गूंजा हमीरपुर : नेहा

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे देश की स्वतंत्रता, एकता, और अखंडता को बनाए रखने में अपना योगदान दें। संगठन ने यह भी घोषणा की कि वह आगे भी ऐसे आयोजन करता रहेगा, जिससे युवा पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना प्रबल हो सके।

कार्यक्रम के अंत में, प्रदेश सह मंत्री ऋतिक पालसरा जी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा ने इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस को और भी विशेष बना दिया है, और ABVP इस तरह के आयोजनों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने के लिए कृतसंकल्प है।