



हिमाचल/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने जारी वक्तव्य में कहा है कि केंद्र सरकार की निरंकुश वित्तिय नीतियों के बाबजूद भी प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने करोड़ो की सौगातें श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के लोंगो को दी जो वहाँ से भाजपा के तीन बार के विधायक और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता पचा नहीं पा रहे हैं।
करोड़ो की सौगातें भाजपा के नेता पचा नही पा रहे: संदीप सांख्यान
संदीप सांख्यान ने प्रश्न खड़े करते हुए भाजपा के श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक से पूछा है कि प्रदेश से सात सांसद दिल्ली की केंद्र सरकार में बैठे हैं वह प्रदेश को फूटी कौड़ी तक नहीं दिलवा पा है ऐसे में आपकी बयानबाजी प्रदेश के मुख्यमंत्री पर ठीक नहीं है।
जबकि इसके विपरीत प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त राजस्व से श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में विकासकार्यो के लिए कई नई परिभाषएँ लिख दी है जो भाजपा नेताओं को समझ नहीं आ रही है।
संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सिर्फ सरकार को कोसने का काम करते हैं जबकि वह तीन बार के विधायक है आज तक इस विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विकासकार्यो को करवाने में असफल रहे हैं, जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकारों में मंत्री रहे राम लाल ठाकुर मात्र एक ऐसे नेता हैं।
जिन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र में विधुतीकरण (इलेक्ट्रिफिकेशन) करवाने से लेकर, 90 प्रतिशत से नए स्कूल खुलवा कर उनको अपग्रेड करवा कर, जुखाला व श्री नयनादेवी जी में डिग्री कॉलेज खुलवाकर, स्वारघाट को मण्डलाधिकारी कार्यालय खुलवाकर प्रगति और उन्नति के नए आयाम स्थापित करने के अलावा इस विधानसभा क्षेत्र के लिए कई नई घोषणाएं भी बीते कल करवा दी हैं।
अब उसी लोकसेवा की बयार को आगे बढ़ाते हुए पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का दौरा श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में करवा कर करोड़ो की नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की कोशिश की है तो ऐसे में भाजपा के विधायक महोदय की तल्खी सिर्फ और सिर्फ जनता को बरगलाने के सिवा और कुछ नहीं है।
Post Views: 315



















Total Users : 127076
Total views : 192233