



भोरंज(हमीरपुर)/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन व सहयोग से प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल – सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की

भोरंज टीम (कल्पना, रीना, विजय) ने डॉ शिल्पा के नेतृत्व मे भोरंज विधानसभा क्षेत्र के गाँव सारवी ग्राम पंचायत भौंखर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया । जिसमें 56 लोगों की स्वास्थ्य जांच व 27 लोगों की रक्तजांच की गई ।



स्वास्थ्य जांच के दौरान 6 मरीज उच्च रक्तचाप, 3 मधुमेह, 11 जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग के 2 व 34 मरीज अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए । डॉ शिल्पा ने लोगों को जागरूक करते हुए बदलते हुए इस मौसम मे खुद को स्वस्थ रखने के उपायों के बारे मे बताया ।




स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व लोगों ने सांसद अनुराग ठाकुर व प्रयास संस्था का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधा के लिएआभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया ।

















Total Users : 125191
Total views : 189366