



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर हमीरपुर में टॉन्गलिन स्कूल, धर्मशाला से शैक्षणिक भ्रमण पर आए प्रतिनिधि दल का विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस समूह में 18 छात्र सहित शिक्षिका पुष्पा एवं टॉन्गलिन प्रतिनिधि अलमस्त और सोनिया शामिल रहीं।



इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पारंपरिक कक्षा से अलग एक नवीन शैक्षणिक वातावरण में रचनात्मक एवं व्यावहारिक शिक्षा का अनुभव प्रदान करना था।




इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों ने नृत्य, संगीत, कला एवं अटल टिंकरिंग लैब (ATL) जैसी कक्षाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिससे उनकी रचनात्मकता, नवाचार क्षमता एवं सहयोग की भावना को नया आयाम मिला। यह अनुभव न केवल उनके सीखने की प्रक्रिया को समृद्ध करने वाला रहा, बल्कि उन्हें आत्म-विश्वास और नेतृत्व के गुणों से भी सुसज्जित कर गया।


विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्या नैना लखनपाल, उप प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार, समन्वयिका, विनिता गुप्ता, कंचन लखनपाल, मनीषा मारवाह, पीयूष शर्मा एवं शालिनी सहोत्रा सहित समस्त शिक्षकों ने अतिथियों का स्नेहपूर्वक स्वागत कर इस अवसर को और भी स्मरणीय बना दिया I
















Total Users : 126577
Total views : 191466