



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- लंबलू के साथ लगते हरनेड़ गांव में एक दिव्य एवं भव्य श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ प्रारंभ हो गया है। यह सात दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान गांववासियों के सामूहिक सहयोग से गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हो रहा है।
आज प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ, जो पूरे गांव में निकाली गई और पूरे क्षेत्र में भक्तिभाव एवं धार्मिक वातावरण का संचार हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस पावन कथा का वाचन ब्रह्मनिष्ठ संत जितेंद्र मोहन महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा। कथा का आयोजन 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक प्रतिदिन किया जाएगा, जिसमें श्रीमद्भागवत कथा के साथ संकीर्तन एवं प्रवचन होंगे।
स्थानीय निवासी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए एक आध्यात्मिक महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने समस्त श्रद्धालुजनों एवं क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
Post Views: 532



















Total Users : 125226
Total views : 189414