



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास में 24 अप्रैल 2025 को कक्षा सातवीं से दसवीं के लिए स्पेशल अचीवर असेम्बली आयोजन किया गया l जिसमें स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी वार्षिक अकादमिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

इस विशेष अचीवर असेम्बली में, विद्यार्थियों को प्लेटिनम, गोल्ड, और सिल्वर बैच लगाकर नवाजा गया, साथ ही विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को सराहा गया। आज के इस कार्यक्रम में 244 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया l



इस दिन की खासियत यह थी कि न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों को पहचाना गया, बल्कि वर्षभर उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया साथ ही नए शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा प्रतिनिधियों का चुनाव भी किया गया, जो आगे चलकर स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अपनी कक्षाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे।




इस अवसर पर विद्यार्थी और शिक्षक दोनों ही अत्यंत प्रसन्न नजर आए, और इस तरह के आयोजनों को विद्यालय में नियमित रूप से आयोजित करने की सराहना की गई, जो कि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और उत्साह का स्रोत बनते हैं।
आज की विशेष अचीवर असेम्बली में विद्यालय चेयरपर्सन प्रोफेसर आर.सी लखनपाल, मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे उनके साथ अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ० हिमांशु शर्मा उप प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार,समन्वयिका कंचन लखनपाल और मनीषा मारवाह के साथ-साथ सभी कक्षाओं के अध्यापक उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने भी इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया।
















Total Users : 125168
Total views : 189342