पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुनी जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर किया समाधान

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में जनसमस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। ठाकुर ने गंभीरता से सभी मुद्दों को
सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का शीघ्रता से निपटारा किया जाए और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की सेवा करना उनका दायित्व है और वे सदैव इसके लिए तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और किसी भी समस्या के समाधान के लिए संपर्क करने में हिचकिचाएं नहीं।