



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सर्वजनकल्याण सभा द्वारा भारी गर्मी से निपटने के लिए राहगीरों के लिए हमीरपुर के गाँधी चौक में ठंडे पानी की छबील का आयोजन किया गया ।

सर्वजनकल्याण सभा के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि आज कल भारी गर्मी का मौसम है और आम जनमानस का गर्मी से बुरी हालत है । गर्मी से थोड़ी राहत पाने के लिए राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबील का आयोजन किया गया ।



नवीन शर्मा ने कहा कि आने वाले समय मे सर्वजनकल्याण सभा हमीरपुर की जनता के लिए भिन्न भिन्न जगहों पर ठण्डे पानी की छबीलें लगाएगी ।



इस अवसर पर बीडीसी चैयरमैन हरीश शर्मा ग्राम पंचायत नाल्टी के उपप्रधान राजीव शर्मा , ग्राम पंचायत अणु के पूर्व प्रधान सुरेंद्र मिन्हास , पूर्व कर्मचारी नेता प्रेम सिंह भरमौरिया , रिटायर्ड प्रिंसीपल विजय गौतम , पूर्व जिला परिषद वीना कपिल , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल शमा ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीक्षित गौतम ,महामंत्री अजय शुक्ला , नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष सलोचना , रवि धिमान ,शम्मी , अतीश ,रक्षित , अमित सहित अन्य उपस्थित रहे।

















Total Users : 126576
Total views : 191465