



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा द्वारा आज घलंजड़ी माता मंदिर हमीरपुर(घलंजड़ी गांव) में ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श व चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।

डॉ. डोगरा ने बताया कि यह शिविर गांववासियों के अनुरोध पर लगाया गया था। इस दौरान स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें विभिन्न रोगों से बचाव एवं उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना और उचित मार्गदर्शन करना आज की आवश्यकता है।



डॉ. डोगरा ने यह भी जानकारी दी कि समय समय पर वे घलंजड़ी माता मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देते रहेंगे।




इस अवसर पर सूबेदार मेजर प्रताप चंद रांगडा, कैप्टन श्री सुरेश चंद रांगडा,हवलदार प्रीतम चंद राणा,हवलदार करमचंद राणा,अजय रागड़ा माता मंदिर पुश्तैनी संचालक ,शमशेर सिंह ,अनूप ठाकुर भी मौजूद रहे।

निस्वार्थ भाव संगठन के उपाध्यक्ष अनूप और राजीव शर्मा भी इसमें उपस्थित रहे और अपनी सेवाएं दी,ग्रामीणों ने डॉ. डोगरा का आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की।


















Total Users : 126740
Total views : 191706