



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बादल फटने, भारी बारिश व बाढ़ के चलते हुए जान-माल के नुक़सान पर दुख प्रकट करते हुए प्रदेशवासियों से खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए नदी-नालों, भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने की अपील की है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के चलते कुल्लू, काँगड़ा, लाहौल-स्पीति सहित कई जगहों से जन-जीवन और संपत्ति को नुकसान की खबरें चिंताजनक है। जगह जगह सड़कें छतिग्रस्त होने, मकान ढह जाने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।


ख़ासकर ग्रामीण इलाक़ों में नुक़सान ज़्यादा हुआ है जिसके चलते कुछ इलाक़ों में आवागमन ठप्प हुआ है। मौसम की मार के कारण कुछ लोगों के हताहत होने की खबर कष्टदाई है। मेरी हार्दिक संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं।



27 व 28 जून को फिर से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट देखते हुए प्रदेशवासियों व राज्य में आने वाले पर्यटकों से अपील है कि वे खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए नदी-नालों, भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहें, सतर्कता बरतें और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
मेरा राज्य सरकार से आग्रह है, कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य को गति देकर पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करें।

















Total Users : 125846
Total views : 190412