



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- बारिश और बढ़ से प्रदेश में हुए जान माल के नुकसान के उपरांत राहत एवं बचाव कार्यों अंजाम देने की दृष्टि से प्रदेश ने देश में एक नज़ीर स्थापित की है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि जहां एक तरफ प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री ने बेहद संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर 2023 और अब 2025 में आई आपदा से प्रदेश के लोगों बाहर निकालने तथा कई स्थापित नियमों और कानूनों में संशोधन करके राहत प्रदान करने का कार्य किया।
वहीं प्रदेश के अनेक सामाजिक तथा राजनीतिक संगठनऔर समाचार पत्र समूह भी खुले मन से जनता को राहत पहुंचने के लिए सक्रिय रूप से अपना अमूल्य योगदान देने का कार्य कर रहे हैं।


कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष का होना भी आपदा के समय विकट एवं दुखद परिस्थितियों में साथ मिलकर प्रभावितों का सहारा बनने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश है।



उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने भी बढ़ ग्रस्त क्षेत्र में जनता का दर्द साझा कर अपने विभाग से संबंधित पेयजल योजनाओं की बहाली की दिशा में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से प्रशंसनीय कार्य किया।
कौशल ने मंडी की संसद कंगना रनौत के व्यवहार एवं वक्तव्यों पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि उनका मंडी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधि होना इस क्षेत्र के लोगों का दुर्भाग्य ही प्रतीत होता है।

कौशल ने जगत प्रकाश नड्डा से केंद्रीय सहायता के विषय में प्रदेश की जनता को गुमराह करने की राजनीति करने बजाए यथार्थ में सहायता करने का आग्रह करते हुए कहा कि वो जब हिमाचल आएं तो एक भाजपा नेता की तरह राजनीति करने बजाए अपने हिमाचली होने का परिचय दिया करें।
















Total Users : 127007
Total views : 192111