लोकतंत्र ओर शासन में गांधीवादी मूल्यों और विचारों की भूमिका” विषय पर प्रदेश विश्वविद्यालय में संगोष्ठी संपन्न

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  प्रदेश विश्वविद्यालय में राजीव गाँधी स्टडी सर्किल द्वारा “शासन और लोकतंत्र में गांधीवादी मूल्यों और विचारों की भूमिका” विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री दीपक राठौर, पूर्व अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, हिमाचल प्रदेश ने अपने विचार साझा किए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. शालिनी कश्मीरिया, सह निदेशक UGC MMTTP हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय उपस्थित रहीं।

 

राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राज्य समन्वयक यासीन बट्ट ने बताया की संगोष्ठी मे वर्तमान परिदृश्य में महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता,लोकतांत्रिक प्रणाली में उनकी भागीदारी तथा सुशासन में उनके सिद्धांतों की भूमिका पर बड़े स्तर पर विश्लेषण और विचार-विमर्श किया गया।

 

उन्होंने कहा कि आज के दौर में सत्य,अहिंसा, स्वराज और जनसहभागिता जैसे गांधीवादी मूल्य लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि गांधीजी के आदर्श केवल ऐतिहासिक नहीं, बल्कि आधुनिक शासन व्यवस्था में भी मार्गदर्शक सिद्ध हो सकते हैं।

इस अवसर पर डा. मनीष, डा. रज़िया, डा. प्रदीप एवं डा. प्राची, डॉ रत्न जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही, सौरव, मंजीत, आर्यन नूतन, अमीषा, पल्लवी,सुजल, मेहराज सहित विभिन्न विभागों के शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी देते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।