



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारत की बेटी अलीशा कटोच ने रचा इतिहास — 13FAI Accuracy World Championship TURKEY (Category 1 Event) में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय पायलट बनीं
भारत के पैराग्लाइडिंग इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया है।



हिमाचल प्रदेश की अलीशा कटोच ने विश्व के सबसे बड़े Accuracy Paragliding इवेंट —
13वीं FAI Accuracy World Championship (Category 1 Event) में भारत का झंडा गर्व से लहराया है।



देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय पायलट बनीं

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता तुर्की (Turkey) में 9 से 19 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है,
जहाँ 38 देशों के 140 विश्वस्तरीय पायलट, जिनमें विश्व चैंपियन और शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी शामिल हैं,
अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्हीं के बीच भारत की तिरंगे वाली विंग के साथ उड़ान भर रही हैं अलीशा कटोच,
जो इस मंच पर पहुँचने वाली भारत
की पहली Accuracy Paragliding Pilot हैं।

अलीशा इस प्रतिष्ठित मंच पर भारत की पहली Accuracy पैराग्लाइडिंग पायलट हैं।
यह वह उपलब्धि है जो अब तक किसी भी भारतीय — यहाँ तक कि किसी पुरुष पायलट — ने भी हासिल नहीं की थी।
उनकी यह ऐतिहासिक भागीदारी भारतीय पैराग्लाइडिंग जगत के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण बन चुकी है।अलीशा कटोच ने भावुक होकर कहा –
> “यह सिर्फ मेरा सपना नहीं था, यह मेरे इंस्ट्रक्टर विजय सोनी सर का सपना था।
आज मैं इस उच्च स्तर की प्रतियोगिता में पहुँच गई हूँ, लेकिन दुख की बात है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं।
यह उपलब्धि उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और विश्वास के बिना संभव नहीं थी। मैं इसे उनके नाम समर्पित करती हूँ।”
अलीशा का यह सफर उनके समर्पण, अनुशासन और हौसले का परिणाम है।
उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल भारत के लिए गर्व का विषय है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के पैराग्लाइडिंग पायलटों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।
हिमाचल की वादियों से निकलकर अलीशा ने पैराग्लाइडिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।
उनके नाम अब तक 21 पदक और 7 ट्रॉफियाँ दर्ज हैं, जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते गए अवॉर्ड शामिल हैं।
उन्होंने न सिर्फ अपने लिए बल्कि भारत की आने वाली महिला पायलटों के लिए एक नई राह और नई उम्मीद बनाई है।
















Total Users : 125183
Total views : 189358