



शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित ओर समाज हित के लिए वचनबद्ध है इसी संदर्भ में आज विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा छात्रों के लिए जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्य सभागार में “उलगुलान “सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया ।
जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर अभाविप विश्वविद्यालय इकाई ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन



कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई छात्राओं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गरिमामयी बना दिया ।



मुख्य अतिथि ओम प्रकाश शर्मा ने बयान देते हुए बताया की यह दिन खासतौर पर महान आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर मनाई जाती है इसके पीछे मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदायों के योगदान , खासकर स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक-सामाजिक विकास के उनके अहम रोल का सम्मान करना और उनके गौरवशाली इतिहास व विरासत को पहचान देना है तथा विद्यार्थीओं को भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया ।मंच संचालन तथा आयोजन व्यवस्था में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ ।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की विभिन्न घाटियों और क्षेत्रों की समृद्ध लोकसंस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला । कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रही चंब्याली नाटी, शिमला नाटी,सिरमौर नाटी , भांगड़ा,लाहौली नाटी, गद्दियाली नाती और किनौरी नाटी । लाहौली नाटी दर्शकों को अपनी परंपरा की जड़ो से गहराई से जोड़ती नजर आई ।प्रस्तुति के दौरान कलाकारों की ऊर्जा और ताल ने सभागार में जोश भर दिया । किनौरी नाटी ने विशेष रूप से छात्रों का ध्यान अपनी ओर खींचा । हिमाचली प्रस्तुतियों के अतिरिक्त पंजाब का मशहूर लोक नृत्य शैली भांगड़ा ने कार्यक्रम में उत्साह और रोमांच का रंग भरा ।

उलगुलान न केवल मनोरंजन का माध्यम रहा , बल्कि परंपराओं और लोक संस्कृति से परिचित होने का सशक्त अवसर भी बना ।
इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने बयान देते हुए कहा की विद्यार्थी परिषद भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने और युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इकाई सचिव सुशील शर्मा ने बताया कि परिसर में आने वाले समय में भी परिषद समय समय अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी जिस से प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षा के माहौल को बनाने एवं छात्रों को मानसिक तनाव से दूर रखने के लिए मनोरंजक और रचनात्मक देखने को मिलते रहेंगे।
















Total Users : 125168
Total views : 189342