



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर जिला दिव्यांग समीक्षा समिति के सदस्य राजन कुमार ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सहारा योजना पिछले 5–6 महीनों से बंद पड़ी है।
जिसके कारण गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों, कैंसर पीड़ितों, पैरालाइज, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया से जूझ रहे लोगों, बेड-रिडन दिव्यांगजनों जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवारों का जीवन पूरी तरह चरमरा गया है।


हजारों दिव्यांगजन और गंभीर मरीज जीवन-मरण के संकट में, तुरंत बकाया जारी हो राजन कुमार



आपको बता दे की प्रदेश में लगभग 35,000 पात्र लोग हैं, जिन्हें हर महीने 3000 रुपये की मुख्यमंत्री सहारा योजना सहायता के रूप में मिलती है, लेकिन पिछले कई महीनों से एक रुपया भी उनके खातों में नहीं पहुंचा।
जिससे कई दिव्यांग मरीज दवाई बंद करने को मजबूर,कई बेड-रिडन दिव्यांग बिना इलाज बिस्तर पर चढ़ने को मजबूर हो चुके हैं,परिवार कर्ज़ में डूब रहे हैं,और कई दिव्यांगजन आर्थिक तंगी के कारण हालत इतनी खराब हो चुकी है कि दो वक्त की रोटी तक के लिए तरस रहे हैं।

राजन कुमार ने कहा कि सरकार की चुप्पी अब जानलेवा साबित हो रही है,
हम दिव्यांगजन न सड़क पर भीख मांग सकते हैं और न ही मजदूरी कर सकते हैं।दिव्यांगों की जिंदगी सहारा योजना जैसी मदद पर ही टिकी है।
लेकिन पिछले 6 महीनों से सहारा योजना बंद है दवाई, भोजन, इलाज सब ठप हो गया। कुछ दिव्यांग तो बेडसोर के कारण बिस्तर पर सड़ने की हालत में पहुंच चुके हैं। दवाई तक खरीदने के पैसे नहीं बचे है।
राजन कुमार ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा अगर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार सहारा योजना की किस्तें जारी नहीं कर सकती,

तो सरकार हमें इच्छा मृत्यु दे दे।
कम से कम सड़-सड़ कर धीरे–धीरे मरने से तो बेहतर है सम्मानजनक मौत।
राजन कुमार ने यह भी बताया कि जिन सेवाओं के लिए पहले किसी तरह से सहारा राशि सहायक थी, लेकिन आज सहायता शून्य पर आकर ठहर गई है।सहारा योजना के बजट को सुरक्षित श्रेणी में रखा जाए ताकि भविष्य में यह योजना किसी भी कारण से बंद या बाधित न हो।
राजन कुमार ने कहा कि यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि दिव्यांग जनों के लिए जीवनरेखा है। यह पैसे नहीं जिंदगी की सांसें है। यदि सरकार ने शीघ्र राहत न दी तो आने वाले समय में कई परिवारों को अपूरणीय क्षति हो सकती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मानवीय आधार पर आग्रह किया है कि सहारा योजना की लंबित सभी किस्तों को तुरंत जारी किया जाए, ताकि गंभीर बीमारी से ग्रस्त दिव्यांगजन राहत पा सके।















Total Users : 126564
Total views : 191452