



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सर्वजन कल्याण सभा के संस्थापक नवीन शर्मा ने नशे के खिलाफ एक जन-जागरूकता अभियान “एक युद्ध चिट्टे के विरुद्ध” की शुरुआत की घोषणा की।
सर्वजन कल्याण सभा का “एक युद्ध चिट्टे के विरुद्ध अभियान ” – युवाओं को नशे से बचाने का संकल्प : नवीन शर्मा



इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता का प्रचार न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी किया, वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। इन दोनों महान विभूतियों का योगदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।



नवीन शर्मा ने कहा कि आज का युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रहा है और कई बार नशे के कारण अपना भविष्य ही नहीं बल्कि अपनी जीवन लीला तक समाप्त कर रहा है।
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समस्या केवल किसी एक व्यक्ति या परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज, सरकार, प्रशासन और अभिभावकों के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। चिट्टे जैसे घातक नशे को “जीतने का नशा” बताकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है, जबकि इसके दुष्परिणाम बेहद भयावह हैं।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई को लड़ना केवल संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रबुद्ध जनों, अभिभावकों, महिलाओं और युवाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इसी भावना के तहत सर्वजन कल्याण सभा ने यह बीड़ा उठाया है कि 12 जनवरी, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती से इस अभियान की विधिवत शुरुआत की जाएगी।
इस अभियान के अंतर्गत संस्था के सदस्य विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे, ताकि कम उम्र में ही वे इस लत का शिकार होने से बच सकें।
इसके साथ-साथ पंचायत स्तर पर भी अभियान चलाया जाएगा, जहां अभिभावकों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों से संवाद कर उन्हें इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट किया जाएगा।

नवीन शर्मा ने अंत में कहा कि यह लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज, सरकार और प्रशासन मिलकर सहयोग करें और अपने युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।















Total Users : 125181
Total views : 189356