



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय भोटा, हमीरपुर में विस्तार व्याखान की श्रंखला को जारी रखते हुए काॅलेज सहायक प्रोफेसर डाॅ. मनोज कुमार द्वारा फैकल्टी ऐक्टेंशन लेक्चर दिया गया।

सहायक प्रोफेसर के व्याख्यान का विषय “महान वैज्ञानिक मैरी क्युरी की जीवन गाथा“ था। समन्बयक मति सुनीता गौतम जी ने डाॅ. मनोज कुमार जी का स्वागत किया।


डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि मैरी क्युरी ने फिजिक्स और कैमिस्ट्री में बहुत की महत्वपूर्ण योगदान दिया है इनको दो नोबल पुरस्कारों से नवाजा गया है।



ये नोबल पुरस्कार पाने वाली पहली महिला रही है। इन्होने रेडीयो एक्टीविटी का सिद्धान्त दिया और रेडियम की खोज के लिए जानी जातीं हैं। मैडम क्युरी जी को मदर आॅफ मार्डन फिजिक्स भी कहा जाता है। इनकी खोजों से विज्ञान के क्षेत्र में बहुत तरक्की हुई है।
चिकित्सा विभाग में डिपार्टमैंट ऑफ रेडियोलोजी उन्ही की देन है। अन्त में उनके लम्बे रेडियो एक्टिव एक्सपलोर के चलते एपलास्ट ऐनिमिया से उनकी मृत्यु हो गई लेकिन उनके योगदान आज भी लोगों की जान बचा रही है।

इस व्याख्यान के अन्त में इस महत्वपूर्ण विषय के बारे में बताने के लिए सहायक प्रोफेसर श्रीमति तनुजा ने डाॅ. मनोज कुमार का धन्यवाद किया
इस उपलक्ष्य पर काॅलेज प्राचार्य डाॅ. राज कुमार धीमान बी. एड. तथा डी. एल. एड. के सभी छात्र व संपूर्ण स्टाॅफ उपस्थित रहा।















Total Users : 125072
Total views : 189155