



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- जिला हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) रंगास में समग्र शिक्षा एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से ERA अवॉर्ड्स के अंतर्गत शिक्षकों की जिला स्तरीय टीएलएम (Teaching Learning Material) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य शिक्षकों में नवाचार, रचनात्मकता तथा प्रभावी शिक्षण सामग्री के विकास को बढ़ावा देना था।
जिला हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगस में ERA अवॉर्ड्स (टीएलएम प्रतियोगिता) का आयोजन



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमल किशोर भारती , उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, हमीरपुर (DDEE) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने शिरकत की, जबकि विशेष निर्णायक के रूप में किरण बाला उपस्थित रहीं , भारती एयरटेल फाउंडेशन से संदीप गुप्ता स्टेट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहें ।



प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने अपने विषयों से संबंधित नवाचारी टीएलएम मॉडल प्रस्तुत किए। मॉडलों का मूल्यांकन नवाचार, उपयोगिता, विषयवस्तु की स्पष्टता एवं कक्षा में प्रभावशीलता के आधार पर किया गया।
प्राथमिक वर्ग के लिए निर्णायक मंडल में

सुनील कुमार, अश्वनी कुमार तथा सुशील कुमार शामिल रहे।
उच्च प्राथमिक वर्ग के लिए निर्णायक मंडल में
संदीप दड़वाल, विजय कुमार तथा संजीव कुमार शामिल रहे।
प्राथमिक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए

प्रथम स्थान सैफ मोहम्मद (जीसीपीएस बलदूहक ),
द्वितीय स्थान शशि चौहान (जीपीएस बन्न ) तथा
तृतीय स्थान अंजू कुमारी (जीपीएस दख्योर) ने प्राप्त किया।
वहीं उच्च प्राथमिक/माध्यमिक वर्ग में
प्रथम स्थान इंदु बाला (जीएमएस मंडियानी ),
द्वितीय स्थान विनीत कुमार (जीएमएस थाना दारोग़ा ) तथा
तृतीय स्थान सविता कुमारी (जीएसएसएस रंगस) ने हासिल किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक, सहभागितापूर्ण एवं परिणामकारी बनाती हैं।
उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी समग्र शिक्षा एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से इस प्रकार के नवाचारी शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
अंत में विजेता शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी नवाचार के लिए प्रेरित किया गया।














Total Users : 125072
Total views : 189155