



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- गुरु रविदास ग्राम सुधार सभा, खटबीं धार द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
खटबीं धार में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर भव्य आयोजन



कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर गुरु रविदास ग्राम सुधार सभा, खतबी धर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का पुष्पगुच्छ, टोपी एवं शॉल भेंट कर गर्मजोशी से सम्मान किया गया।




इस अवसर पर सभा के प्रतिनिधि सतीश कुमार ने बताया कि गुरु रविदास ग्राम सुधार सभा, खटबी धार एक पंजीकृत संस्था है, जो वर्षों से संत रविदास जी की जयंती को हर वर्ष श्रद्धा, सम्मान और धूमधाम से मनाती आ रही है। संस्था का उद्देश्य समाज में समानता, भाईचारा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।

मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संत गुरु रविदास जी ने 15वीं शताब्दी में ही समाज में व्याप्त जाति-पात, भेदभाव और सामाजिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाई।

उन्होंने कहा कि जब समाज विभाजित होता है तो देश कमजोर होता है, लेकिन संत गुरु रविदास जी ने समाज को एकता, समानता और मानवता का मार्ग दिखाया, जो आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने आगे कहा कि कोई भी राष्ट्र तब तक पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो सकता जब तक समाज में समानता, सामाजिक न्याय और सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित न हों।
देश के विकास के लिए आवश्यक है कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक को विश्वस्तरीय और निःशुल्क उपलब्ध हों, ताकि हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके।
इस अवसर पर पूर्व सेवानिवृत प्राचार्य रामचंद्र शुक्ल और कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्ति शास्त्री ध्यानचंद ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने संत गुरु रविदास जी के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।















Total Users : 127073
Total views : 192228