



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत कश्मीर की बेटी नसी ने बस चलाने के लिए स्टीयरिंग थामा है। जैसी हिमाचल की पहली निजी बस चालक बनी हैं। जैसी ने निजी बस सर्विस आरटीसी में बतौर चालक पने सेवाएं देना शुरू कर दी हैं। गुरुवार को पहले दिन भैंसी ने गलोड़ रूट की बस में बतौर चालक सेवाएं दीं।
नैंसी बनी हिमाचल की पहली निजी बस चालक


हमीरपुर बस अड्डे पर पहुंचते ही बस प्रबंधक विजय ने टोपी व पुष्प देकर नैंसी का स्वागत किया। बस अड्डे पर सवारियों से भरी बस लेकर पहुंचीं चालक नैंसी ने हौसला अफजाई के लिए खुशी जाहिर की। नैंसी ने बीते वर्ष ही एचआरटीसी हमीरपुर में बस चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है और इससे पहले वह कांगड़ा में एबुलेंस चला रही थीं और अब हमीरपुर में निजी बस चलाने वाली पहली महिला चालक बनी हैं।




नैंसी ने बताया कि छोटी गाड़ी चलाने से सफर शुरू हुआ था और माता-पिता ने चालक बनने के लिए सहमति दी और उसके बाद दो माह का एचआरटीसी में प्रशिक्षण लेकर लाइसेंस लिया है। उन्होंने बताया कि आज पहली बार निजी बस में सवारियों को लेने का अच्छा अनुभव रहा है।
जैसी का सपना एचआरटीसी की बस में चालक बनना है। जैसी ने बताया कि अगर परिवार सहयोग दे तो लड़कियां भी किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। नैंसी ने बताया कि लड़कियों को अपनी झिझक छोड़नी पड़ती है और हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

















Total Users : 125176
Total views : 189351