पक्का भरो टैक्सी यूनियन ने मुख्यमंत्री से की टैक्सी स्टैंड की मांग, सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पक्का भरो टैक्सी यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू  से शिष्टाचार भेंट हेतु मिला। इस अवसर पर यूनियन की ओर से पक्का भरो क्षेत्र में एक स्थायी टैक्सी स्टैंड की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया।   प्रतिनिधिमंडल में … Read more

फोरलेन निर्माण में लगी गावर कंपनी को निर्माण में अक्षम करार दिया: किसान सभा

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  फोरलेन निर्माण के कारण भट्टाकुफर शिमला में भवन गिरने पर हिमाचल किसान सभा ने फोरलेन निर्माण में लगी गावर कंपनी को निर्माण में अक्षम करार दिया है।   किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि इस कंपनी की कार्यशैली की वजह से पहले भी किसानों को कई समस्याएं … Read more

झमाझम बारिश में न मुख्यमंत्री रुके न जनता

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सोमवार को दोपहर बाद नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने करोड़ों रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास किये। सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही थी, लेकिन न तो मुख्यमंत्री रुके न ही क्षेत्र की जनता। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह का नगरोटा बगवां में … Read more

जेबीटी अभ्यर्थियों को टीजीटी भर्ती एवं टीईटी परीक्षा में भाग लेने की अनुमति – माननीय उच्च न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-   हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू हुआ है जब माननीय हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने जेबीटी (JBT) योग्यताधारी अभ्यर्थियों के पक्ष में एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है।   न्यायमूर्ति त्रिलोक सिंह चौहान एवं न्यायमूर्ति सुशील कुक्रेजा की माननीय खंडपीठ ने देव राज व अन्य … Read more

अमनेड में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विधायक सदर आशीष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  ग्राम पंचायत ताल के अमनेड गांव में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विधायक सदर आशीष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।   नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील  नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़चढ़कर भाग लेने की … Read more

धनेटा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार एक जुलाई को नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार को धर्मशाला से सुबह करीब 10ः50 बजे नादौन पहुंचेंगे। नादौन में एडीए कार्यालय भवन का उदघाटन और मानपुल में एक स्थानीय सड़क का शिलान्यास करने के बाद वह करीब 11ः55 … Read more

हमीरपुर में 10 दिनों के दौरान लगभग 9.04 करोड़ का नुक्सान

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  मॉनसून के आगमन के साथ ही जिला हमीरपुर के सभी क्षेत्रों में हो रही बारिश से पिछले 10 दिनों में 9.04 करोड़ रुपये से अधिक का नुक्सान हुआ है। इनमें लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 5.87 करोड़ रुपये, जल शक्ति विभाग को 2.92 करोड़ रुपये और बिजली बोर्ड को 7.04 लाख रुपये … Read more

हमीरपुर में कांग्रेस नेताओं ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सोमवार सुबह खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से शिमला से धर्मशाला जा रहे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने स्वागत किया।   जिला कांग्रेस के कई नेताओं और टैक्सी यूनियन हमीरपुर के प्रधान एवं अन्य सदस्यों ने पक्का भरो चौक पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर … Read more

द मैग्नेट पब्लिक स्कूल में शिक्षकों और बच्चों ने रोपे पौधे

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में ओजोन ईको क्लब द्वारा बच्चों से पौधारोपण करवाया।   विद्यालय के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। सभी बच्चों ने फलदार और छायादार पौधे लगाए।

सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा ने बड़ाग्रां में जांचा 60 लोगों का स्वास्थ्य

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  शहर से दूर किसी भी ग्रामीण क्षेत्र के गांव के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता व घर द्वार पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तजांच बरदान से कम नही होती । प्रयास संस्था विभिन्न प्रकार से जनता के अच्छे स्वास्थ्य के प्रति अपनी भूमिका निभा रही है । बड़सर विधानसभा क्षेत्र … Read more