कड़ोहता में किसानों को बांटे फसल बीमा योजना के दस्तावेज

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर एक से 31 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे विशेष अभियान ‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ के तहत वीरवार को कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री ने भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़ोहता में किसानों को फसल बीमा पॉलिसी के … Read more

दरोगण में लोक कलाकारों ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  अनुसूचित जाति के कल्याण, उत्थान और सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, इस वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाए गए अधिनियमों तथा नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आरंभ किए गए विशेष जागरुकता अभियान के … Read more

डीडीएमए 14 को करवाएगी दौड़ प्रतियोगिता, गूगल फॉर्म पर पंजीकरण 12 तक

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर ‘समर्थ-2025’ जागरुकता अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर 14 अक्तूबर को सुबह साढे छह बजे हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में चार अलग-अलग आयु वर्गों के लिए दौड़ प्रतियोगिता ‘रन फॉर रेजिलियंस’ आयोजित करने जा रही है। आपदा प्रबंधन पर जागरुकता … Read more

डुग्घा, लंबलू, गसोता, मोहीं और अन्य क्षेत्रों में 12 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर /विवेकानंद वशिष्ठ  :-  विद्युत सब स्टेशन मट्टनसिद्ध के सहायक अभियंता सुरेश शर्मा ने बताया कि 12 अक्तूबर को विभिन्न फीडर लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव डुग्घा, दोसड़का के कुछ क्षेत्रों, मोहीं, बल्ह ब्राह्मणी, कथाल, जमली, तरोपका, बोहणी, लंबलू, बरोहा, भिड़ा, टिक्कर के कुछ क्षेत्रों, गसोता, ब्ल्यूट, दख्योड़ा, कोहली, धरोग, चमनेड, समराला और … Read more

स्वच्छ एवं सुरक्षित दिवाली के लिए एसडीएम ने दिए निर्देश

भोरंज/हमीरपुर  :-  एसडीएम शशिपाल शर्मा ने वीरवार को यहां संयुक्त कार्यालय भवन में उपमंडल स्तर के अधिकारियों और विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके त्योहारी सीजन में सभी आवश्यक प्रबंधों को लेकर व्यापक चर्चा की। चिह्नित स्थानों पर ही होनी चाहिए पटाखों की बिक्री एसडीएम ने कहा कि आने वाले दस दिनों … Read more

राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय में करवा चैथ के उपलक्ष्य पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय भोटा, हमीरपुर में करवा चैथ के उपलक्ष्य पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नए सत्र की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। छात्राओं ने अन्य छात्राओं को तथा अध्यापिकाओं को सुन्दर मेहन्दी लगाई। इस प्रतियोगिता में डीÛ एलÛ एडÛ की छात्रा अंजली शर्मा ने … Read more

सरदार पटेल की १५० वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में कराई जाएगी पदयात्रा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, माय भारत के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएँ आयोजित कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है।   यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के … Read more

युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाना, मुख्यमंत्री की बड़ी पहल : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के युवाओं को सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के साधन सृजित करने के साथ-साथ अब विदेशों में भी रोजगार की व्यवस्था करके एक बहुत बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं प्रोत्साहन … Read more

हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ सबसे पुराना व संगठित संगठन: के.सी.गौतम

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ के प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम द्वारा ऊना ज़िला इकाई की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान अपने सम्बोधन में स्पष्ट किया कि पेंशनरों की आवाज उठाने हेतु हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ सबसे पुराना व संगठित संगठन है व अपनी रणनीति के अनुसार समय-2 पर पेंशनरों के ज्वलंत मुद्दों को पूरा … Read more

दीवाली से पहले मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा तोहफ़ा

 शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में दीवाली से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने 21,115 मिड डे मील वर्कर्स के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ौतरी कर इसे 5000 रुपये, 877 एसएमसी सी एंड वी का मानदेय 15,509 से बढ़ाकर 16,009 रुपये, 833 एसएमसी … Read more