महर्षि दयानंद सरस्वती की 201वीं जयंती पर निकाली शोभा यात्रा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  महर्षि दयानंद सरस्वती की 201वीं जयंती की जयंती पर शोभा यात्रा का आयोजन शुक्रवार के दिन किया गया। आर्य समाज हमीरपुर की तरफ से वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। सुबह के समय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज हमीरपुर मना रहा वार्षिक उत्सव   उसके उपरांत शहर भर में … Read more

दगनेहड़ी गांव में शोक की लहर, नही रहे ज्ञान चंद शर्मा

 हमीरपुर/दगनेहड़ी :-    गांव दगनेहड़ी के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व तथा भारतीय सेना से रिटायर्ड सूबेदार ज्ञान चंद शर्मा (आयु 98 वर्ष) के स्वर्गवास की खबर से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक फैल गया है। सूबेदार ज्ञान चंद शर्मा अपने मिलनसार स्वभाव, अनुशासन और समाजसेवा के लिए क्षेत्र में अत्यंत सम्मानित थे। सेना में अपनी सेवाओं के … Read more

विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाएं कारीगर एवं शिल्पकार : अभिषेक गर्ग

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के अधीन एमएसएमई-विकास कार्यालय सोलन ने शनिवार को यहां बचत भवन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरुकता एवं ऑनबोर्डिंग कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें एडीसी अभिषेक गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।   बचत भवन में कारीगरों एवं शिल्कारों को दी गई … Read more

नादौन में वन विभाग की लकड़ी की नीलामी 5 को

हमीरपुर/नादौन:-  बड़सर, बुंबलू, फाहल, हड़ेटा, भेवड़ और तेछ में स्थित वन विभाग के परिसरों में रखी गई लकड़ी की नीलामी प्रक्रिया 5 दिसंबर को सुबह साढे ग्यारह बजे वन रेंज कार्यालय नादौन में पूर्ण की जाएगी।   वन विभाग के उप अरण्यपाल कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोली में भाग लेने के इच्छुक … Read more

ताल में भेड़ों की नीलामी 9 दिसंबर को

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र ताल में छंटनी की गई 20 भेड़ों की नीलामी 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे प्रजनन प्रक्षेत्र के परिसर में की जाएगी।   पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतीश कपूर ने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति को दस हजार रुपये की धरोहर राशि जमा … Read more

बड़ू में 29 को आयोजित किया जाएगा विशाल विधिक साक्षरता शिविर

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) और हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के सहयोग से शनिवार को बड़ू स्थित बहुतकनीकी महाविद्यालय के मैदान में विशाल विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जाएगा।   इस शिविर में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश एवं राज्य … Read more

सामान्य परिवारों के बच्चों के सपने पूरी करेगी शिक्षा ऋण योजना : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों की बेहतरीन उच्च और व्यावसायिक शिक्षा में अब धन की कमी आड़े नहीं आएगी।   हाई स्कूल डुग्घा में होगा चारदिवारी और शौचालय का निर्माण, सोलर लाइटें भी लगेंगी   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू … Read more

भाजपा किसान मोर्चा समीरपुर मंडल की परिचायक बैठक सम्पन्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भाजपा किसान मोर्चा समीरपुर मंडल की परिचायक बैठक आज किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल काकू उपस्थित रहे।   बैठक के दौरान किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने आगामी 4 दिसम्बर को धर्मशाला में होने … Read more

राजकीय उच्च विद्यालय भरढियाण  का वार्षिक पारितोषिक समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-    भरढियाण उच्च विद्यालय में आज वार्षिक पारितोषिक समारोह बड़ी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। उनके आगमन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य करण पठानिया ने स्टाफ के साथ मिलकर उनका हार्दिक स्वागत किया। समारोह में … Read more

सहकारिता विकास संघ चुनावों में विजेता 6 निदेशकों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मिलकर लिया आशीर्वाद

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जिला हमीरपुर सहकारिता विकास संघ के हाल ही में सम्पन्न हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी समर्थित विजयी निदेशकों ने आज पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित निवास पर भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विजेता निदेशकों का यह प्रतिनिधिमंडल पूर्व में दो बार सहकारिता विकास संघ के … Read more