रेहड़ी फडी वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के कमिश्नर से मिला

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-    रेहड़ी फडी वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के कमिश्नर से मिला और वर्कर्स की मांगों को लेकर बात की l उल्लेखनीय है कि शहर के सौंदर्यीकरण के नाम पर रेहड़ी लगाने बालों को हटाने की योजना बनाई जा रही थी जिसमें रेहड़ी लगाने बालों को शहर के बाहरी … Read more

कृष्णा अभिषेक का हिमाचल में संजीवनी एनजीओ का ‘चिट्टा’ विरोधी अभियान को समर्थन

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  संजीवनी ( A group of NGO’s ) द्वारा चिट्टा पर चोट अभियान के अन्तर्गत 7 दिसंबर 2025 को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करके इस अभियान की शुरुआत की जा रही है I प्रदेश मे इस अभियान को जन जन तक पहुँचाने वाले हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल आदरणीय  शिव प्रताप शुक्ल … Read more

सामाजिक समरसता दिवस एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर आमसभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का सफल आयोजन

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद UCBS इकाई द्वारा आज सामाजिक समरसता दिवस एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भव्य आमसभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समानता, … Read more

बड़सर के नवनीत कुमार भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   जिला हमीरपुर की बड़सर विधानसभा के वल्ह पटियाला गांव के निवासी नवनीत कुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नवनीत 2002 में भारतीय सेना में टेक्निकल ट्रेड मे भर्ती हुए थे और अब उन्होंने लेफ्टिनेंट का कमीशन क्वालीफाई कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की … Read more

सशस्त्र सेना झंडा दिवस की पूर्व संध्या पर डीसी और अन्य अधिकारियों ने किया अंशदान

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   सशस्त्र सेना झंडा दिवस की पूर्व संध्या पर उपायुक्त अमरजीत सिंह और जिला के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न युद्धों एवं सैन्य ऑपरेशनों में शहीद या घायल हुए सैनिकों तथा उनके परिजनों की सहायता के लिए अंशदान किया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) मनोज राणा ने उपायुक्त को … Read more

पटवारी के 530 और नर्सों के 312 पदों के लिए आवेदन 16 जनवरी तक

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने शनिवार को दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी करते हुए पटवारियों के 530 पदों और सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से 16 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।   आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन का … Read more

धनेटा के कई गांवों में 8 को बंद रहेगी बिजली

धनेटा / नादौन :-  विद्युत उपमंडल धनेटा में 8 दिसंबर को लाइनों के आस-पास पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते गांव सुकरियाह, जनसूह, बैहरड़, जसाई, दाउ, टैहली, मियाड़े, नुगरां और अन्य गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।   सहायक अभियंता सुशील कुमार शर्मा ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की … Read more

बड़सर और सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार 11-12 को

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  लुधियाणा के निकट स्थित टाटा स्टील के एक प्रतिष्ठान में सिक्योरिटी गार्ड के 50 पदों को भरने के लिए बद्दी की कंपनी टैरियर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड 11 दिसंबर को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय बड़सर में और 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लेगी।   जिला … Read more

नादौन में यशपाल जयंती पर आयोजित किया गया साहित्यिक समारोह

नादौन/हमीरपुर  :-  स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार यशपाल की जयंती के उपलक्ष्य पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने शनिवार को यहां यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान में एक साहित्यिक समारोह आयोजित किया, जिसमें जिला हमीरपुर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कवियों, लेखकों तथा साहित्य प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।   एडीसी अभिषेक गर्ग ने किया शुभारंभ, … Read more

हिम अकादमी स्कूल के नन्हें बच्चों ने मनाया मनोरंजक पिकनिक दिवस

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर के बाल वाटिका वर्ग के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने शनिवार को चिल्ड्रन पार्क में आयोजित एक मनोरंजक एवं शैक्षिक पिकनिक में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी जब वे पार्क में घूमते, खेलते और विभिन्न मजेदार गतिविधियों का आनंद लेते दिखाई दिए।पार्क में … Read more