ज्योति प्रकाश बने उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के प्रधान

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ की चुनाव प्रक्रिया मंगलवार को अधीक्षक ग्रेड-वन पुष्पा ठाकुर की उपस्थिति और अधीक्षक ग्रेड-वन एनआर धीमान के प्रेक्षण में संपन्न करवाई गई।

इसमें ज्योति प्रकाश अधीक्षक ग्रेड-टू को प्रधान, अनामिका को उपप्रधान, अबनीत ठाकुर को महासचिव और सतीश चौधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और संघ के अन्य सदस्यों ने उपायुक्त अमरजीत सिंह से भी भेंट की।