धर्म परिवर्तन के बहाने, महिला के साथ किया रेप

महाराष्ट्र/पुणे :-  पुणे, महाराष्ट्र राज्य का एक ज़िला है. यह महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी है. पुणे, महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी है पुणे के धानोरी इलाके में एक 32 वर्षीय महिला को घर में बंद कर बारी-बारी से बलात्कार करने की घटना सामने आई है, बता दें दरअसल महिला को धर्म परिवर्तन के बहाने एक महिला ने उसे घर बुलाया था।

 

आरोपियों ने धर्म परिवर्तन के बहाने पीड़ित महिला को घर बुलाया था। जैसे ही पीड़ित महिला घर पहुंची, आरोपियों ने उसके सिर पर बंदूक रख दी, उसे जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से बलात्कार किया । इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम संतोष रामदास गायकवाड़, सागर मधुकर लांडगे और घोडके नाम की महिला हैं, आरोपियों ने पीड़ित महिला को धर्म परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित किया था, इसके बाद उसे धानोरी इलाके के माधवनगर स्थित एक घर में बुला लिया था। इसी घर में आरोपी संतोष गायकवाड़ और सागर लांडगे ने पीड़िता को बंद कर दिया था।

 

घर पहुंचे ही सिर पर तान दी बंदूक

दोनों ने पीड़िता के सिर पर बंदूक तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी, इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से बलात्कार किया । दरिंदे आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने बलात्कार करते समय पीड़िता के वीडियो भी शूट किए और इसके बाद इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी सागर लांडगे ने पीड़िता को लोहगांव स्थित एक कमरे में बंद कर दिया था ।

 

छूटने के बाद सीधे पहुंची थाने

आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद महिला ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी संतोष गायकवाड़, सागर लांडगे और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस घटना की आगे जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, साथ ही घटना के बारे में जानकर आसपास के लोग काफी हैरान है

20:50