विधायक सुरेश कुमार ने स्थानीय लोगों के साथ मनाया होली उत्सव

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  आज माननीय विधायक सुरेश कुमार ने कजंयाण में भोरंज के स्थानीय लोगों के साथ भोरंज होली उत्सव में मुख्यातिथि उपस्थित हुए। व रंगों के त्योहार होली कि शुभकामनाएं दी।

 

इस वर्ष, हमने कंज्याण हेलीपैड के समीप भोरंज होली उत्सव को और भी धूमधाम से मनाया। आपके प्यार और उत्साह ने इस उत्सव को यादगार बना दिया।

 

रंगों की बौछार, लोकगीतों की धुन और नृत्य की मस्ती में हम सब एक साथ झूमे। यह उत्सव हमारे क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, और आप सभी की भागीदारी ने इसे और भी खास बना दिया।

 

आप सभी का हार्दिक धन्यवाद, जिन्होंने इस उत्सव को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। आइए, हम सब मिलकर भोरंज की होली को हर साल और भी यादगार बनाएं!

04:51