



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने आज हमीरपुर के जिलाधीश अमरजीत सिंह के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को एक ज्ञापन सौंपा।
केन्द्र सरकार प्रभावित लोगों के लिए एक हजार करोड़ की विशेष आपदा राहत पैकेज, शीघ्र करें घोषणा
इस ज्ञापन में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला एवं आसपास के क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा से जो जान एवं माल का बड़े पैमाने पर नुक्सान हुआ है, उसकी भरपाई करने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार से संयुक्त रूप से एक बड़ी योजना बनाकर प्रभावित व्यक्तियों को तुरंत आर्थिक मदद देने और उनके पुनर्वास के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य करने की गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि प्रदेश में भंयकर बरसात की वजह से प्रदेश में लगभग 130 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी हैं, सैकड़ों लोगों के घर बह गए है, तथा इसके साथ साथ उनकी फसल, पशुधन और स्थानीय आधारभूत ढांचा बुरी तरह तबाह हो चुका है।
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार से मांग की है कि प्रभावित लोगों के लिए एक हजार करोड़ की विशेष आपदा राहत पैकेज की घोषणा शीघ्र अति शीघ्र करने, मृतकों के परिवारों को एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बेघर हुए लोगों को शीघ्र आवास उपलब्ध करने, किसानों की फसलों को हुए नुक्सान का मुआवजा देने, फसल बीमा राशि का भुगतान, और किसान ऋण मॉफ करने समेत टूटे हुए सड़कों, पुलों, स्कूल, अस्पतालों के पुननिर्माण के लिए विशेष बजट आवंटन करने की मांग की है।
प्रदेश में गत दो वर्षों से जो प्राकृतिक आपदा प्रदेश में घटित हो रही है, भविष्य में इसे रोकने के लिए समय रहते विशेष सुरक्षात्मक प्रबंध करने के लिए भी आम आदमी पार्टी ने मांग की है।
जिलाधीश हमीरपुर को ज्ञापन देने के लिए पार्टी के हमीरपुर जिला के प्रधान धनी राम धीमान, महिला विंग की उपाध्यक्ष रेखा ठाकुर, खुशविन्द्र सिंह प्रवक्ता विधानसभा हमीरपुर, डॉ सुमित पुनियाल प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रो०. राजकुमार कंवर एवं डॉ धनी राम शुक्ला प्रदेश सचिव (बाबा साहब विंग) एवं प्रवक्ता मौजूद थे।
Post Views: 416



















Total Users : 125296
Total views : 189542