भगेटू गांव में चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा व उत्साह से मनाई

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती आज भगेटू गांव में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

 

कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया और राष्ट्र के इस वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राकेश कुमार द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए कहां की छोटी सी उम्र में क्रांतिकारी बन गए। और देश के लिए शहीद हो गया। राकेश कुमार ने कहां की चंद्रशेखर आजाद के साहस, बलिदान और स्वतंत्रता के प्रति उनकी निष्ठा पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि आजाद का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है

डिसएबल हेल्पलाइन फाउंडेशन के जिला समन्वयक एवं हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के संयोजक राजन कुमार के द्वारा चंद्रशेखर आजाद के जीवन और देश के लिए उनके अद्वितीय बलिदान की जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि किस तरह आजाद ने अपने अंतिम समय में भी अंग्रेजों से मुकाबला किया और जब उनकी पिस्तौल में अंतिम गोली बची थी, तो उन्होंने स्वयं को गोली मारकर “मैं आज़ाद हूं और आज़ाद ही रहूंगा” का संकल्प निभाया।

 

इस कार्यक्रम में आशा वर्कर सीमा कुमारी व शीला देवी, राजेंद्र कुमार, अंजना देवी, अंशुल, आदित्य, सूर्यांश पठानिया, सुखा देवी, नरेश कुमार, प्रीत देवी, महेंद्र सिंह, दिनेश एवं राजन कुमार सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

समस्त ग्रामवासियों एवं युवाओं ने इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।