





हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला उपाध्यक्ष व भाजपा नेत्री उषा बिरला ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का संकल्प भी है।
इसी भावना को सार्थक करते हुए हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल जी ने अपने कार्यकाल में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए।
भाजपा नेत्री उषा बिरला ने कहा कि प्रो. धूमल जी ने अपने कार्यकाल में रक्षाबंधन और भाई दूज के पावन अवसर पर महिलाओं के लिए राज्य परिवहन निगम की बसों में किराया पूर्णतः माफ़ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। यह तोहफ़ा केवल आर्थिक राहत नहीं था, बल्कि महिलाओं की स्वतंत्र आवाजाही, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।
उषा बिरला ने बताया कि इस पहल से हजारों बहनों को अपने मायके जाने में न केवल सुविधा मिली, बल्कि उनके मन में यह विश्वास भी जगा कि सरकार उनकी खुशियों और अधिकारों की सच्ची रक्षक है। प्रो. धूमल जी ने यह संदेश दिया कि महिलाओं का सम्मान केवल शब्दों में नहीं, बल्कि ठोस कार्यों में दिखना चाहिए।
आज भी यह परंपरा लोगों के दिलों में जीवंत है और साबित करती है कि संवेदनशील नेतृत्व समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन ला सकता है।
सभी बहनों की ओर से भाजपा नेत्री उषा बिरला ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल जी को इस अमूल्य उपहार और महिलाओं के सम्मान के प्रति उनके समर्पण के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।
Post Views: 698
























































Total Users : 113219
Total views : 170803