



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई हमीरपुर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गांधी चौक, हमीरपुर में आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोशनी हॉस्पिटल के संस्थापक कुलदीप जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता शिमला से आए सुशील शर्मा, पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक, ने की।




इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। रक्तदान को महादान बताते हुए उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को इस पुण्य कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

रक्तदान शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं हमीरपुर के युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई हमीरपुर ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग संयोजक भवानी ठाकुर का कहना है कि स्वामी विवेकानंद देशभक्त सन्यासी संत थे जिन्होंने विश्व में भारत की संस्कृति भारत की सभ्यता और सनातन धर्म का प्रचार पूरे विश्व भर में किया ऐसे युग पुरुष को हमारा शत-शत नमन है।
















Total Users : 125344
Total views : 189598