



हमीरपुर/सुजानपुर :- तहसील सुजानपुर के अंतर्गत राजस्व मुहाल दाड़ला में हमीरपुर-सुजानपुर सड़क के किनारे नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए निर्माण करने पर एक व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया है।
विभाग के मंडलीय कार्यालय हमीरपुर के नियोजन अधिकारी की ओर से हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-1977 की धारा 39 की उपधारा-1 के तहत जारी इस नोटिस में उक्त व्यक्ति को अवैध कार्य को तुरंत बंद करने तथा साइट पर पूर्व की स्थिति बहाल के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।।


Post Views: 75



















Total Users : 125340
Total views : 189594