



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर विधानसभा युवा कांग्रेस,युवा नेता रजत राणा ने आज पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 को हिमाचल प्रदेश के साथ खुला अन्याय और धोखा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह हिमाचल विरोधी है और इससे साफ हो गया है कि केंद्र सरकार की नीतियों में पहाड़ी राज्यों के लिए कोई जगह नहीं है।

रजत राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक आपदा-संवेदनशील राज्य है, जहां हर साल बाढ़, भूस्खलन और भारी बारिश से भारी नुकसान होता है, लेकिन इसके बावजूद बजट में न कोई विशेष आपदा पैकेज, न राहत कोष में बढ़ोतरी और न ही किसी ठोस योजना की घोषणा की गई।


उन्होंने कहा कि प्रदेश से बीजेपी के 4 लोकसभा सांसद और 3 राज्यसभा सांसद होने के बावजूद अगर हिमाचल को बजट में कुछ भी नहीं मिलता, तो यह सीधे-सीधे बीजेपी सांसदों की नाकामी, चुप्पी और दिल्ली दरबार में उनकी कमजोर भूमिका को दर्शाता है।



4 सांसद होने के बाद भी हिमाचल को शून्य मिलना, जनता के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है
इस बजट में न तो सेब उत्पादकों, किसानों और बागवानों के लिए कोई ठोस राहत है और न ही पर्यटन, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अहम क्षेत्रों के लिए कोई विशेष प्रावधान। युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार और उद्योगों को लेकर यह बजट पूरी तरह निराशाजनक साबित हुआ है।

उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” नहीं बल्कि “बीजेपी का प्रचार और हिमाचल का बहिष्कार” है। केंद्र सरकार हिमाचल से टैक्स और वोट तो चाहती है, लेकिन बदले में विकास देने को तैयार नहीं है।
















Total Users : 125304
Total views : 189551