



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- गुरुवार 25 अप्रैल को घोषित हुए जेईई (मेन) के परीक्षा परिणाम में चाणक्य अकादमी के 14 छात्रों ने अपनी जगह बनाई है। सफलता पाने वाले छात्रों में अर्घ्य शर्मा ने 98.21 पसेंटाइल लेकर संस्थान में पहला स्थान हासिल करके एनआईटी में अपना स्थान पक्का करने के साथ-साथ जेईई एडवांस के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। अर्घ्य शर्मा 11वीं कक्षा से ही चाणक्य अकादमी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अर्घ्य
अब मई 2024 में होने वाली जेईई एडवांस की परीक्षा में और बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी कर रहे हैं। अर्घ्य के अनुसार वे भविष्य में कंप्यूटर साईंस में इंजीनियर बनना चाहते हैं। अर्घ्य के अलावा संस्थान के अंकिता ने 97.16 पर्सेटाइल,


अरिंदम ने 96.93, अभय पे 96.21, अंश परमार 92.91 आर्यन ने 87.24 नैतिक शर्मा ने 85.58, रिया शर्मा ने 84.84, ऋषि जसवाल ने 82.89, रितिका ने 82.23, साई यीशु ने 80.48, अर्चना ने 80.01, अर्पित ने 78.12 पर्सेटाइल लिए।




















Total Users : 125323
Total views : 189574