



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- एस्पायर संस्थान ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए एक बार फिर से जेइई मेंन परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया NTA ने 25 अप्रैल को जेइई की दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जिसमें एस्पायर एकेडमी के अमृत कौशल ने 99.86% टाईल हासिल करके पूरे हिमाचल में पहला स्थान हासिल किया।

एस्पायर एकेडमी के 132 छात्रों में से 67 छात्रों ने 90 से अधिक 0/0 टाइल हासिल किए है और 65 छात्रों का देश के प्रसिद्ध कॉलेज आई-आई-टी और एनआइटी के लिए चयन सम्भावित है।


इस उपलब्धी के लिए संस्थान के निर्देशक योगेन्द्र कुमार मीना ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिवावकों को बधाईयाँ दी और सफलता का श्रेय छात्रों के अथक प्रयास और अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया।



Post Views: 347

















Total Users : 125309
Total views : 189558