

काजा/हिमाचल प्रदेश :- जिला लाहुल-स्पीति के काजा उपमंडल पहुंचने पर मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के रोष का सामना करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा यहां एक रैली भी निकाली गई और कंगना रनौत गो बैक किनारे लगाए गए तथा उसे काले झंडे भी दिखाए गए।


इस दौरान लाहुल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव के प्रत्याशी रवि ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसमें एक कार्यकर्ता की टांग में चोट पहुंची है, वहीं पूर्व विधायक रवि ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इस दौरान शामिल रहे। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर सोमवार को भाजपा द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।


तो वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा भी एक रैली की अनुमति ली गई थी। ऐसे में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम स्थल पर नारेबाजी करते हुए यहां पर पहुंचे और उन्होंने कंगना को पहले काले झंडा दिखाते हुए कंगना गो बैक के नारे लगाए, जिससे यहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। थोड़ी देर बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता भी आपस में बहस करने लगे और एक कार्यकर्ता को चोट भी आई। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने तथा उनका काफिला रोकने का आरोप लगाया है।



पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है, जब यहां पर भाजपा का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था, तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रशासन के द्वारा अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी। ऐसे में इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा खलल डाला गया और वह इसकी शिकायत चुनाव आयुक्त से की।


