आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय में सहायक पंजीयक के पद पर कार्यरत संजीव कुमार स्वेच्छा से हुए सेवानिवृत

 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  हिमाचल प्रदेश अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय में सहायक पंजीयक के पद पर कार्यरत संजीव कुमार स्वेच्छा से 37 वर्ष 6 मास के अधिक कार्यकाल के उपरान्त सेवानिवृत हो गए हैं। संजीव कुमार ने सूचना एवं जनसम्र्पक विभाग से अपनी सरकारी सेवा का सफर शुरू किया था।

 

उसके उपरान्त हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में कई पदों पर कार्य करने के उपरान्त वर्तमान में हिमाचल प्रदेश अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय में कार्यरत थे। गौरतलब है कि संजीव कुमार अपनी सेवाकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के श्रेत्रीय सचिव के अलावा जिला स्तर पर उपाध्यक्ष, महासचिव सहित अन्य पदों पर रहकर निरंतर कर्मचारियों की मागों को मनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते रहे हैं। यही नही वे लगातार हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग कर्मचारी संघ के तीन बार प्रधान व दो बार महासचिव के पद पर चुने गए थे। संजीव कुमार ने सर्वश्री पी. सी. वर्मा, मनोहर लाल कानूनगो, प्रेम सिंह भरमौरिया, घनश्याम शर्मा, सुरेन्द्र ठाकुर, अनिल सोनी, बिहारी लाल भारद्वाज, सुमन बनयाल, ओम प्रकाश, देव राज कौंडल, सोमनाथ जगोता, संजीव प्रभाकर व कृष्ण ठाकुर का उन्हें उनके सेवाकाल के दौरान सहयोग व मार्गदर्शन करने के लिए आभार प्रकट किया है।

उनके अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में प्रथम बार जिला अराजपत्रित कर्मचारी कल्याण भवन का निर्माण भी हमीरपुर में करवाया गया जिसका लाभ आज कर्मचारियों के अलावा अन्य स्थानीय जनता को भी अपने कार्यकम कम लागत पर करने को मिल रहा है।