नाहन में राज्य स्तरीय इंटर स्कूल शूटिंग स्पर्धा में ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रजत और कांस्य पदक किया अपने नाम 

नाहन (सिरमौर)/विवेकानंद वशिष्ठ :- नाहन के चंबा मैदान स्थित इंडोर शूटिंग रेंज में शुक्रवार को राज्य स्तरीय इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें राज्य के विभिन्न स्कूलों से आए 19 साल से कम आयु के विद्यार्थी 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल के मुकाबले में भाग लिया।

 

ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल की अवनी सिंह,अर्जुन वीर सिंह, तेनजिंग छोकडेन, एस.बी भारद्वाज ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप नाहन में एस.बी भारद्वाज और अवनी सिंह ने रजत पदक और कांस्य पदक अपने नाम किया और इसमें जीतने के बाद बच्चे ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चुने गए।

अर्जुन वीर सिंह और तेनजिंग छोकडेन ने भी अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया। उत्साहित विजेता प्रतियोगियों ने अपने सुनहरे पलों को साझा करते हुए कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं और इसके पीछे हमारी कड़ी मेहनत है । आगे भी हम अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देने की पूरी-पूरी कोशिश करेंगे और जीत अपने नाम करेंगे।

 

 

ऑलमाइटी परिवार की तरफ से विजेता प्रतियोगियों को ढेर सारी शुभकामनाएं । स्कूल प्रबंधक कुलबीर सिंह, प्रिंसिपल डायरेक्टर पूजा मिन्हास, प्रधानाचार्या निवेदिता शर्मा ने इन बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल के लिए यह एक गौरवपूर्ण बात है और हम आशा करते हैं कि विजेता छात्र अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगे भी जीत अपने नाम करेंगे।

[post-views]