




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सावित्री पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आज दिनांक 14 सितंबर 2024 को हिंदी दिवस मनाया गया , प्रारंभिक शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश के अनुसार हिंदी दिवस मनाया गया इस अवसर पर, हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया जिसकी संचालिका अध्यापिका सूची रही प्रार्थना सभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




जिसमें दूसरी कक्षा से पांचवी कक्षा तक से कविता गायन करवाया गया छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों से भाषण प्रतियोगिता करवाई गई सब बच्चों ने उत्साहित होकर प्रतियोगिताओं में भाग लिया भाषण प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की छात्रा अर्पिता ठाकुर ने प्रथम स्थान काजल द्वितीय स्थान और आठवीं कक्षा की छात्रा शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया कविता गायन में पांचवी कक्षा का छात्र निकुंज कृतिकेश द्वितीय चौथी कक्षा की छात्रा माहिरा , तृतीय स्थान पर दूसरी कक्षा के छात्र देवांश रतन गुलरिया और तीसरी कक्षा का छात्र रेयांश राय रहे।





हिंदी अध्यापिका सूची पुरी ने भी हिंदी दिवस के ऊपर अपने विचार सांझा किया नीलम कुमारी ने प्रार्थना सभा में विजेताओं को स्मृति चिन्ह का सम्मानित किया स्कूल प्रबंधक डेजी शर्मा वह स्कूल अध्यक्ष किरण शर्मा ने हिंदी दिवस पर सभी को अपनी शुभकामनाएं दी।











