



हिमाचल/हमीरपुर :- देश की बेटियां दुनियां के हर कोने में भारतवर्ष का नाम रोशन कर रहीं हैं। इसी तरह हमीरपुर के गांव मुठान भूलाणा, पोस्ट आफिस कुठेड़ा की बेटी तन्वी शर्मा ने युनिवर्सिटी आफ शिकागो में अपनी विद्वता के आधार पर एडमिशन लेकर अपने गांव, शहर,जिला का नाम रोशन किया है।


युनिवर्सिटी आफ शिकागो विश्व की 10 सर्वोत्तम युनिवर्सिटीज़ में एक है जहां तन्वी का मास्टरज इन इंटरनैशनल रिलेशनज़ के लिए चयन हुआ है।


































