ऋग्वेदा पब्लिक स्कूल की नव्या ने चैंस में जीता पहला स्थान

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   ऋग्वेदा पब्लिक स्कूल की छात्रा नव्या ने अंडर – 14 जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में चैंस की स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। छात्रा नव्या का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ हैं।

 

स्कूल के मुख्याध्यापक राजेश कुमार सकलानी जी व अध्यापकों ने विजेता छात्रा नव्या को इसके लिए बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता हाल ही में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में आयोजित की गई।

[post-views]