




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- टाटा ऑटोमोबाइल कंपनी द्वारा आज हमीरपुर में curve cupe मॉडल की नई डिजाइन कार लॉन्च की गई।यहां डिडवीं टिककर स्थित कटोच बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हमीरपुर सदर विधानसभा से विधायक आशीष शर्मा ने रिबन काटकर इस नई डिजायिंड कार की लॉन्चिंग की।
हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने काटा रीबन

इस अवसर पर एक इलेक्ट्रिक मॉडल कार भी लॉन्च की गई।इस अवसर पर सेल्स मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि यह कार भारत की पहली कूपे डिजाइन कार है।उन्होंने बताया कि इसकी ग्राउंड क्लियरेस 208 एमएम है, इसके तीन इंजन हैं। 1.2 जीडीआई पेट्रोल ,1.5 डीजल एवम 1.2 टर्बो पेट्रोल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसकी रेंज 9.99 लाख से शुरू है।
एनजी ऑटोमोबाइल के मैनेजर अनुराग डोगरा भी रहे मौजूद

वहीं कार की लॉन्चिंग के अवसर पर टाटा मैनेजमेंट को बधाई देते हुए सदर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि इस नए मॉडल की डिजाइंड कार की न केवल माइलेज बढ़िया है बल्कि अनेक नए फीचर इस कार को हाईटेक रूप से सुविधाजनक बनाते हैं।
कंपनी ने मॉडल का इलेक्ट्रिक व्हीकल भी किया लॉन्च

उन्होंने कहा कि टाटा कंपनी की यह नई कार अपने मॉडल की बेहतर कार साबित होगी। इस अवसर पर स्थानीय महिंद्रा सेल्स मैनेजर मंजीत सिंह तथा हिंदुई कंपनी के सभी कर्मचारी भी मौजूद रहे।



















