




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर ने आज दिनांक 18 सितंबर 2024 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर जिला हमीरपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया । उक्त पाठशाला के लगभग 200 छात्रों के साथ जो 10 जमा एक व दस जमा दो में अध्यनरत है को उपभोक्ता अधिकारों के बारे में अवगत करवाया गया ।



इस शिविर में प्रधानाचार्य उनके स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे । संगठन की ओर से संगठन के प्रधान पुरुषोत्तम कालिया महासचिव मनोहर लाल कानूनगो पूर्व प्रधान सुशील कुमार शर्मा वरिष्ठ उप प्रधान एस के कौड़ा, उप प्रधान शंभू राम जसवाल व वीना कपिल पूर्व पार्षद एवं महिला प्रधान ने बच्चों को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक किया ।







सभी बच्चों ने ध्यान से सुना तथा उस पर अमल करने का आश्वासन दिया तथा यह भी कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की खरीदारी करते समय बताए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुए इनका पालन करेंगे । साथ ही वरिष्ठ उप प्रधान एसके कौड़ा द्वारा ऑनलाइन खरीदारी एवं मोबाइल पर आए भ्रामक संदेश व ठगी से बचने को बताए गए उपायों पर अमल करने का विश्वास दिलाया । संगठन की ओर से बलवीर पटियाल,प्रकाश सेन,प्रेम कुमार हेमराज शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।




राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर की ओर से सर्वश्री संजय ठाकुर,अरुण शर्मा, सीमा शर्मा,अचला शर्मा, ममता कश्यप, बबीता ठाकुर, तथा नवीन ठाकुर उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर बी के शर्मा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे इसके अतिरिक्त पीएम शर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर भी इस कार्यक्रम की शोभा बने ।
मनोहर लाल कानूनगो
महासचिव






