डी.ए.वी. स्पोर्ट्स स्टेट लेवल अंडर टूर्नामेंट के दो दिवसीय मुकाबलों का आगाज

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   डीएवी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल अंडर 14,17 और 19 लड़के और लड़कियों के ताइक्वांडो और फुटबॉल टूर्नामेंट के दो दिवसीय मुकाबलों का आगाज डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर और अणु सिंथेटिक ग्राउंड में  किया गया।
इस अवसर पर  मनोज अवाती डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया  हमीरपुर  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में कार्यकम आब्जर्वर सुरेश शर्मा प्रिंसिपल डीएवी कांगू और सुनील ठाकुर प्रिंसीपल डीएवी लझियानी, वैन्यू इंचार्ज रश्मि जम्वाल प्रिंसीपल  डीएवी रैहन और महिंदर सिंह ठाकुर प्रिंसिपल डीएवी हमीरपुर उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट में पूरे प्रदेश से विभिन्न डीएवी स्कूलों के 7 क्लस्टरस के  300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज अवाती नें कहा कि समय के साथ खेलों के प्रति तथा खिलाड़ियों के प्रति  लोगों की सोच में परिवर्तन आया है जो की एक सकारात्मक परिवर्तन है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
 इस अवसर पर डी ए वी हमीरपुर के प्रधानाचार्य महिंदर ठाकुर ने भी सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की आज के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दे रहे हैं जो एक सराहनीय बात है। उन्होंने कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा तथा खेलें दोनों ही महत्वपूर्ण है।
[post-views]