



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में सभी माननीय सदस्यों ने विस्तृत चर्चा उपरांत निम्न निर्णय लिए ।
महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने बताया कि संगठन के सदस्यों ने चाहा के प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण अविलंब किया जाए क्योंकि प्रदेश में जो प्रतिदिन अपराध हो रहे हैं उनमें प्रवासी लोगों की संलिपता पाई जा रही है ।


बैठक में यह भी निर्णय लिया के दो पहिया वाहनों व अन्य बाहनों के लिए वन वे यातायात सुविधा सख्ती से लागू की जाए क्योंकि कई बार ऐसा देखने में आता है के वाहन नीचे से ऊपर बिना रोक-टोक चले रहते हैं ।यदि किसी वाहन मालिक के घर सड़क की दूसरी तरफ हो तो ऐसे वाहनों के मालिकों को पुलिस द्वारा परमिट जारी किए जाएं जो अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सके ।



सवाहल गांव के पास जो नाला है उसमें प्राय एक-एक फुट पानी खड़ा रहता है जिससे छोटे बाहनों को आने-जाने में असुविधा होती है, विशेष कर महिलाओं व पैदल चलने वालों को । लोक निर्माण विभाग इस समस्या का स्थाई समाधान निकालकर इलाके के लोगों को राहत पहुंचाई जाए ।
राधा कृष्ण मंदिर कोहली में एक हैंडपंप जिसकी फ्लैशिंग शिवरात्रि को की गई थी उसको अभी तक नहीं जोड़ा गया है यह फ्लैशिंग शिवरात्रि को की गई थी ।6 मास वीत जाने के उपरांत भी उसे अभी तक जोड़ा नहीं गया है जिस कारण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है । अतः जल शक्ति विभाग हमीरपुर अविलंब उस हैंडपंप को जोड़कर चालू करने का कष्ट करें ।

माननीय सदस्यों ने मांग उठाई कि शहर में पहले की भांति पुलिस गशत आरंभ की जाए क्योंकि इससे यातायात एवं अन्य सामाजिक बुराइयों पर नजर रहती है क्योंकि शहर की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । प्रायः यह भी देखने में आया है कि डिपो में मिलने वाला सामान इकट्ठा नहीं मिलता है जिससे उपभोक्ताओं को डीपू के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं ।
इस से समय के साथ-साथ उन्हें बार-बार परेशानी उठानी पड़ती है कई बार ऐसा भी होता है कि उपभोक्ता उस मास का सामान उठाने में असमर्थ होता है जिस कारण उसका उस मास का कोटा समाप्त कर दिया जाता है ऐसे मामलों में उपभोक्ता पिछले मास का बचा सामान लेना चाहे तो उसे उपलब्ध करवाने वारे प्रावधान किया जाए ।
मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी उपचार में वरीयता नहीं दी जा रही है जिससे आम उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं इसके अतिरिक्त शौचालयों में सफाई का उचित प्रबंध नहीं है, इस बारे भी अविलंब कार्यवाही अमल में लाई जाए । कई बार पर्ची बनाने में लंबी-लंबी लाइनें लगी होती है जिससे बुजुर्ग महिलाएं व बच्चे परेशान होते हैं । अतः इस समस्या से अविलंब निजात दिलवाई जाए ।
इस अवसर पर महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ,वित्त सचिव युद्ध वीर पठानिया वरिष्ठ उप प्रधान एसके कौड़ा पी एन शर्मा,प्रकाश सेन ,अनिरुद्ध डोगरा के सी गौतम, बलवीर पटियाल,संतोष वनयाल व अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।
















Total Users : 125848
Total views : 190414