




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के अध्यक्ष देशराज शर्मा महामंत्री राकेश ठाकुर अजय रिंटू उपाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली बिना कपिल, विजय पाल सोहरू आदर्श कांत मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने संयुक्त प्रेस व्यक्ति जारी करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जाते हुए हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई।



जिला पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाणा में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार जिस तरह से हरियाणा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है यह दिखाता है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी जिस तरह से पूरे देश भर में एक समान विकास करवा रहे हैं इस तरह तर्ज पर हरियाणा में भी पिछले 10 वर्षों से हरियाणा भाजपा सरकार ने आम जनता के लिए कार्य किए हैं उसी का नतीजा है कि आज तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार हरियाणा में बनने जा रही है।





जिला भाजपाइयों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनाने में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर को इस जीत का श्रेय दिया है।


भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग अपने हर को पचा नहीं पा रहे हैं और वह ईवीएम पर इसका ठीकरा फोड़ रहे हैं।
जिला भाजपा हमीरपुर ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इसकी शुभकामनाएं व बधाई दी है









