आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों में घोटाले का आरोप, भाजपा नेताओं ने की बिजलेंस जांच की मांग 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और वर्करों की नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, ओ बी सी मोर्चा के अध्यक्ष सुखदेव राणा,महां मंत्री गुरदेव,महा मंत्री मुकेश बनयाल‌ ,मीडिया प्रभारी विकास पटियाल, जिला परिषद सदस्य राजेश माँगा, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगन्नाथ बन्याल, बीडीसी सदस्य सुरजीत, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमलेश ढिल्लों, अनुसूचित जाति के मंडल अध्यक्ष राम रत्न, मंडल उपाध्यक्ष संजय बन्याल और मंडल उपाध्यक्ष आनंद ठाकुर ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए इन अनियमितताओं की कड़ी निंदा की और इसे एक “घोटाला” करार दिया है।

 

 

भाजपा नेताओं का आरोप है कि कुछ नियुक्तियां नियमों को दरकिनार कर की गई हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर किन दबावों के चलते पात्र लोगों की अनदेखी कर अयोग्य लोगों को नियुक्त किया गया। नेताओं ने यह भी दावा किया कि कई लोगों के आय प्रमाण पत्रों में हेरफेर कर उन्हें अपात्र होते हुए भी लाभान्वित किया गया है।

 

आय प्रमाण पत्र में हेरफेर का आरोप

 

विशेष रूप से राजस्व अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि कुछ लोगों, जो बड़े संपन्न परिवारों से ताल्लुक रखते हैं, उनके आय प्रमाण पत्र में मात्र 50,000 रुपये की वार्षिक आय दिखाकर उन्हें अयोग्य होते हुए भी सरकारी लाभ दिलाया गया है। यह स्पष्ट रूप से पात्र लोगों के साथ अन्याय है।

 

बिजलेंस जांच की मांग

 

भाजपा के नेताओं ने मांग की है कि इस पूरे मामले की स्वतंत्र बिजलेंस जांच होनी चाहिए, ताकि दोषियों को सजा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन इस मुद्दे पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता, तो भाजपा आने वाले समय में एसडीएम कार्यालय का घेराव करेगी और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

 

 

इस अवसर भाजपा नेताओं ने कहा, “यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां सुनिश्चित करे। हम इस घोटाले के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेंगे।”

[post-views]